a little boy in bal sudhar grih.

बिहार में बाल सुधार गृहों की सुरक्षा स्थिति पर सवाल: दरभंगा और कटिहार से दो बड़ी घटनाएं सामने आईं

News

बिहार में बाल सुधार गृहों की सुरक्षा स्थिति बेहद ही खराब होती जा रही है। दरभंगा और कटिहार से दो घटनाएं ऐसी आई हैं जिससे यह साफ हो जाता है कि बाल सुधार गृहों की स्थिति कितनी चिंताजनक है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा में एक 17 वर्ष के किशोर का शव शौचालय में फंदे से लटका हुआ मिला, वहीं कटिहार के बाल सुधार गृह से पांच बच्चे फरार हो गए। इससे आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि बच्चों पर कितनी निगरानी रहती होगी, जहां नाबालिग बच्चे भी सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो जाते हैं।

यह कोई एक-दो बच्चे नहीं बल्कि कुल पांच बच्चे एक साथ फरार हुए हैं, और यह हालत कटिहार बाल सुधार गृह की है। इससे एक बात तो और साफ हो जाती है कि बच्चों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा, जिससे वे भागने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जबकि कोई फांसी लगाने तक को मजबूर हो जाता है।

video link- बिहार में बाल सुधार गृहों की सुरक्षा स्थिति पर सवाल

read it- बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए ने जारी की पूरी सीट लिस्ट, महागठबंधन में अब भी खींचतान जारी

इन तमाम घटनाओं से स्पष्ट होता है कि बिहार के बाल सुधार गृहों में बच्चों पर विशेष देखरेख की कमी है। उन्हें शारीरिक सुख के स्थान पर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में यह उम्मीद लगाना कठिन है कि इन बाल सुधार गृहों में बच्चों की स्थिति में सुधार हो सकेगा।

हैरानी की बात तो यह है कि इन बाल सुधार गृहों में कार्य करने वाले स्टाफ और कर्मचारी किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण नहीं लिए हुए हैं। सरकार लगातार सुधार की रिपोर्ट पेश करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

हमारी सरकार केवल आंकड़े पेश करती है, जबकि उन आंकड़ों में बच्चों पर हो रहे अन्याय का कोई सबूत नहीं होता। ऐसे में इन बाल सुधार गृहों की स्थिति में सुधार लाने के लिए आवाज बुलंद की जानी चाहिए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *