A man with a beard speaks passionately into two microphones, wearing a light blue shirt. Several people are visible in the blurred background.

महागठबंधन में महिला सशक्तिकरण पर दिया जा रहा है ज़ोर: दर्जनों से अधिक महिलाओं को मिला टिकट

News

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतर्गत महागठबंधन में इस बार महिला सशक्तिकरण पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है। सीट बंटवारे को लेकर जहां गठबंधन के भीतर उथल-पुथल मची हुई है, वहीं 143 उम्मीदवारों की पहली सूची महागठबंधन की ओर से जारी की जा चुकी है।

इस सूची में सबसे खास बात यह है कि महिलाओं पर विशेष भरोसा जताया गया है। यही कारण है कि लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। तेजस्वी यादव ने इस बार कई नए चेहरों पर भी विश्वास जताया है।

इन महिला उम्मीदवारों में शामिल हैं —

1.रेणु कुशवाहा (बिहारीगंज, मधेपुरा)

2.अनीता देवी कुशवाहा (वारसलीगंज, नवादा)

4.माला पुष्पम (हसनपुर, समस्तीपुर)

4.संध्या रानी कुशवाहा (मधुबन, पूर्वी चंपारण)

गया जिले में भी कई महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया है —

1.ऋतु प्रिया चौधरी (इमामगंज)

2.तनुश्री मांझी (बाराचट्टी)

3.वैजयंती देवी (अत्री)

इसके अलावा —

1.चांदनी देवी सिंह (बनियापुर, सारण)

2.शिवानी शुक्ला (लालगंज, वैशाली)

3.डॉ. करिश्मा राय (परसा, सारण)

4.प्रेमा चौधरी (फतेहपुर, वैशाली)

पटना जिले में —

1.रुबीना देवी (मोकामा)

2.रेखा पासवान (मसौढ़ी)

3.रेखा गुप्ता (बाकीपुर)

नवादा जिले में —

1.पूर्णिमा देवी (गोविंदपुर)

कैमूर जिले से —

2.श्वेता सुमन (मोहनिया)

वहीं रोहतास जिले के नोखा से अनीता देवी नोनिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

video link- महागठबंधन में महिला सशक्तिकरण पर दिया जा रहा है ज़ोर

read it- महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी: पप्पू यादव बोले “कांग्रेस के बिना बिहार में सरकार नहीं बन सकती”

तेजस्वी यादव ने बड़ी संख्या में महिलाओं को टिकट देकर महिला सशक्तिकरण को चुनावी एजेंडा के रूप में पेश किया है। इसे आगामी विधानसभा चुनाव में नए समीकरण के रूप में देखा जा रहा है।

फिलहाल, महागठबंधन में बाकी बची सीटों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *